पिथौरागढ़। सीमांत जिले के छह निकायों में 36 बूथ संवेदनशील और 24 बूथ अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इन बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान होगा। 88 बूथों पर मतदान संपन्न कराने के लिए 120 रिजर्व सहित 120 पोलिंग पार्टियां बनेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि इस बार जिले के छह निकायों में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। 61,121 मतदाता मतदान कर अपने नगर की सरकार चुनेंगे। 30,952 महिला जबकि 30,461 पुरुष मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाएंगे।
उन्होंने बताया कि छह निकायों में 24 मतदान केंद्रों के 36 बूथ संवेदनशील और 13 मतदान केंद्रों के 24 बूथ अति संवेदनशील श्रेणी में शामिल हैं। इनमें शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बताया कि छह निकायों में 88 बूथों पर मतदान के लिए रिजर्व सहित 120 पोलिंग पार्टियां बनेंगी। 16 जनवरी को सभी मतदान कर्मियों को अंतिम प्रशिक्षण दिया जाएगा। कहा निष्पक्ष और निर्विवाद मतदान संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग गंभीर है। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
आज होगा पहला रेंडमाइजेशन
पिथौरागढ़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के सफल संचालन के लिए मतगणना कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी की उपस्थिति में सुबह 10:30 बजे से होगा। रेंडमाइजेशन जिला सूचना विज्ञान केंद्र के वीडियो कांफ्रेंस हाल में किया जाना जाएगा। उपजिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय ने प्रभारी अधिकारी, कार्मिक, प्रभारी अधिकारी, मतदान, मतगणना, कंप्यूटराइजेशन और प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण को समय पर उपस्थित होने को कहा है। संवाद
सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों पर रखें नजर
चंपावत। एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार सीओ वंदना वर्मा ने जिले की पुलिस की ओर से बनाए गए डिजिटल वालंटियर के साथ ऑनलाइन गोष्ठी की। इस दौरान सोशल मीडिया में भ्रामक खबरों का खंडन करने पर चर्चा हुई।
मंगलवार को सीओ ने नगर निकाय स्थानीय सामान्य निर्वाचन को लेकर सोशल मीडिया पर किए जा रहे प्रचार-प्रसार और स्थानीय स्तर पर हो रही अनैतिक गतिविधियों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने सभी डिजिटल वालंटियर को सोशल मीडिया में एक्टिव रहने, नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया में भ्रामक सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों की सूचना देने, गलत खबरों का खंडन करने, क्षेत्र में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की सूचना जिले में पुलिस को दिए जाने वाले संबंधित अपील की गई। संवाद
भय मुक्त होकर करें मतदान पुलिस ने फ्लैग मार्च कर की अपील
चंपावत। एसपी अजय गणपति के निर्देशानुसार सोमवार को नोडल पुलिस निर्वाचन अधिकारी सीओ वंदना वर्मा के नेतृत्व में जिले में हो रहे नगर निकाय निर्वाचन को भयरहित और शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए चंपावत में फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही लोगों से मतदान की भी अपील की गई।
पुलिस ने लोगों को चंपावत में होने वाले निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आदर्श आचार संहिता और धारा 163 बीएनएसएस का पालन करने को कहा। इसके अलावा क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने, भय रहित, बिना किसी प्रलोभन में आए मतदान करने, धनबल, मादक पदार्थों के वितरण संबंधी सूचना प्रकाश में आने पर स्थानीय मजिस्ट्रेट और पुलिस को देने के लिए कहा। संवाद
13सीपीटी27 पी- चंपावत जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकालती पुलिस। पुलिस विभाग
डीडीहाट में पुलिस और एसएसबी ने निकाला फ्लैग मार्च
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस और एसएसबी ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला। थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज ने लोगों से निकाय चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। वहीं एसडीएम खुशबू पांडे ने प्रत्याशियों के साथ बैठक की। कहा निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का सभी प्रत्याशियों को पालन करना होगा। यदि गाइडलाइन का उल्लंघन हुआ तो कार्रवाई होगी। संवाद
फोटो-13 पीटीएच 11 पी-डीडीहाट नगर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस और एसएसबी के जवान। स्रोत:पुलिस विभाग