गणाईगंगोली क्षेत्र की बदहाल पड़ी लाखतोली-नायल सड़क। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। छह वर्ष पूर्व बनी लाखतोली नायल सड़क का आज का डामरीकरण नहीं हो पाया है। इससे क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क की दशा नहीं सुधारे जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
वर्ष 2018 में लाखतोली नायल सड़क का निर्माण किया गया। कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से सड़क पर डामरीकरण कराए जाने का अनुरोध किया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क जहां-तहां गड्ढों से भरी है। गड्ढे और धूल से वाहन चालकों के साथ ही अन्य लोगों को भी काफी परेशानी होती है। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र मेहता का कहना है यदि विभाग ने जल्द सड़क पर डामर नहीं किया तो वह ग्रामीणों को साथ लेकर आंदोलन को विवश होंगे। संवाद