फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सड़क बनवाने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे नैनीभनार के ग्रामीण

Sun, 17 Mar 2024 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण ब्लॉक के ग्राम पंचायत नैनीभनार के तोक डुमाली सिमानी के ग्रामीण सड़क सुविधा से वंचित हैं। शनिवार को ग्रामीणों ने डीएम रीना जोशी के समक्ष सड़क बनाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि दिगतोली से नैनीभनार तक लोनिवि की सड़क स्वीकृत है। डुमाली सिमानी से जमतड़ी गांव तक ओबीसी वर्ग के 45 परिवार सड़क से वंचित है। वर्ष 2022 में सड़क के लिए प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को सौंपा गया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने जमतड़ी तक पांच किमी सड़क स्वीकृत कराने का अनुरोध किया।
साथ ही नैनीभनार से आंवलाघाट तक सड़क बनाए जाने की भी मांग उठाई। ग्रामीण विशन नाथ ने बताया कि पूर्व में गांव में 60 परिवार थे लेकिन सुविधाओं के अभाव में 30 परिवार तराई-भाभर और जिला मुख्यालय में पलायन कर गए। क्षेत्र में अच्छी खेती के साथ ही सब्जी उत्पादन होता है। आम, अमरूद, लीची, केला, पपीता आदि बहुतायत में होता है लेकिन सड़क के अभाव में सब बेकार हो जाता है। वहां सुरेंद्र नाथ, सुनीता, इंदू देवी, ज्योति, बसंती देवी, रूपसी देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन



सड़क की स्वीकृति मिली तो खुशी से झूमे ग्रामीण

धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत बलुवाकोट में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत गो घाटीबगड़ से गागरा तक एक किमी सड़क की स्वीकृति मिली है। इससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी, प्रधान पूरन ग्वाल और बीडीओ दुर्गा राम आर्या ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर सड़क निर्माण का उद्घाटन किया। सड़क बनने से ग्राम पंचायत बलुवाकोट के 16 तोकों के 80 परिवारों को सुविधा मिलेगी। प्रधान ग्वाल ने बताया कि 70 लाख की लागत से सड़क बन रही है। सड़क निर्माण का कार्य छह माह में पूरा किया जाना है। उन्होंने सड़क की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और ब्लॉक प्रमुख का आभार जताया। वहां अवर अभियंता कविंद्र फिरमाल, ग्राम पंचायत अधिकारी मोनिका सीपाल, सीएम जोशी, राजेंद्र धामी, मालती ग्वाल, सीमा देवी, प्रेम सिंह, अमर सिंह आदि ग्रामीण थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें