फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ग्रामीण घायल

विज्ञापन
धारचूला अस्पताल में घायल धन सिंह धामी। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
ग्राम सभा जुम्मा में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सभा जुम्मा के जामुनी तोक निवासी धन सिंह धामी (60) शुक्रवार सुबह कूलागाड़ से पैदल ही घर को जा रहे थे। कूलागाड़ से एक किमी आगे पहुंचने पर अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से वह मार्ग से करीब 25 फीट नीचे गिरकर घायल हो गए। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण हादसे का पता नहीं चल पाया। बाद में वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर घायल पर पड़ी।
ग्रामीणों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जुम्मा के सामाजिक कार्यकर्ता पवन धामी ने बताया कि घायल धन सिंह धामी के सिर में छह टांके लगे हैं, जबकि चेहरे और गर्दन में चोट है। उन्होंने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन भेज घायल धन सिंह की सहायता करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें