फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गुंजी मनीला में बनाए जा रहे शिवधाम से ग्रामीण नाराज

Sat, 24 Feb 2024 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में बैठक में मौजूद एसडीएम मंजीत सिंह, पर्यटन अ​धिकारी और गुंजी के ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम मंजीत सिंह की अगुवाई में गुंजी के ग्रामीणों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान ग्रामीणों ने गुंजी मनीला में बनाए जा रहे शिवधाम को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में ग्रामीणों का कहना था कि जिस समय प्रोजेक्ट को तैयार किया जा रहा था, तब पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सूचना नहीं दी। अब पर्यटन विभाग गुंजी में 20 हेक्टेयर जमीन पर शिवधाम बनाए जाने की बात कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थल पर शिवधाम का निर्माण किया जा रहा है वह व्यास मेला समिति का खेल मैदान है। इसमें व्यास मेले के दौरान खेलों का आयोजन और घुड़सवारी की जाती है।
ग्रामीणों ने पर्यटन विभाग को सुझाव दिया कि गुंजी के फांसदंग नामक जगह पर शिवधाम बनाया जाना चाहिए। पूर्व में पर्यटन विभाग की ओर से उक्त स्थल का निरीक्षण भी किया गया था। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या ने बताया कि ग्रामीणों की मांग को उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। बैठक में गुंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल, व्यास जनजाति संघर्ष समिति अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल, पूर्व प्रधान अर्चना गुंज्याल, सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल, तेज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें