बेड़ीनाग में बहुमंजिला पार्किंग स्थल का भूमि पूजन के मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विधायक फकीर राम टम्टा ने नगर में बहुमंजिला पार्किंग स्थल का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि 7.24 करोड़ की लागत से बन रही बहुमंजिला पार्किंग से वाहन स्वामियों को लाभ होगा। इससे बाजार में आए दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी। उन्होंने पार्किंग बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। वहां ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला, मंडल अध्यक्ष इंदर धानिक, त्रिभुवन भंडारी, विधायक प्रतिनिधि चारु पंत, मंजुल महेश्वर, बसंत लोहनी और कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद