फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चोरी के आरोप में महिला को बुलाया थाने...भड़के ग्रामीण, बेवजह फंसाने का आरोप

Wed, 30 Oct 2024 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

Pithoragarh News: घर में काम करने वाली महिला को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाने से बजेटी क्षेत्र के लोग थाने धमक गए। ग्रामीणों ने महिला को बेवजह फंसाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
महिला से पूछताछ करने के विरोध में पिथौरागढ़ पहुंचे बजेटी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर में काम करने वाली महिला को चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने बुलाने से बजेटी क्षेत्र के लोग थाने धमक गए। ग्रामीणों ने महिला को बेवजह फंसाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। जानकारी के अनुसार बजेटी क्षेत्र के एक घर से करीब आठ-दस तोला सोने के गहने चोरी हो गए थे। मकान मालिक के शक के आधार पर पुलिस घर में काम करने वाली महिला को पूछताछ के लिए थाने ले गई। महिला को थाने ले जाने की जानकारी मिलते ही बजेटी क्षेत्र के महिला-पुरुष मंगलवार देर शाम थाने पहुंच गए।

ग्रामीणों ने थाने में महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने का जबरदस्त विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि महिला को प्रताड़ित किया जा रहा है। जिस महिला को गहने चोरी के शक में पूछताछ के लिए थाने लाया गया है वह बेहद गरीब महिला है। लोगों के घरों में काम कर वह परिवार चलाती है।

महिला को चोरी के आरोप में यदि बेवजह फंसाया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। विरोध जताने वालों में नितेश कुमार, सरपंच अमन चंद्र, सुनील कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र सिंह, धीरज, अनीता देवी, शांति देवी, हेमा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

कुछ दिन पूर्व क्षेत्र के एक घर से सोने के गहने चोरी हुए थे। उसी मामले में पूछताछ के लिए महिला को थाने बुलाया गया। बाद में ग्रामीण थाने पहुंचकर विरोध करने लगे। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

- परवेज अली, सीओ

 

महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया
जिस महिला को पुलिस पूछताछ के लिए थाने लाई उसने महिला पुलिस पर उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। महिला का कहना है कि उसने चोरी नहीं की इसके बावजूद पूछताछ के नाम पर उसके साथ मारपीट की गई। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें