फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन वितरण बंद कर दिया धरना, कहा- भुगतान होने के बाद ही बांटेंगे

Tue, 03 Sep 2024 04:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दुकानों में ताले लगाकर धरना दिया। उन्होंने बिलों का भुगतान होने तक राशन वितरण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने राशन वितरण बंद कर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ में लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दुकानों में ताले लगाकर धरना दिया। उन्होंने बिलों का भुगतान होने तक राशन वितरण न करने की चेतावनी दी।

मंगलवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्हें भाड़े, बिजली सहित अन्य बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार शासन-प्रशासन से बिलों के भुगतान की गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

 
ये पढ़ें- Pithoragarh News: सोरघाटी के लखिया भूत ने हिलजात्रा की फैलाई ख्याति, ऐसे हुई शुरुआत
विज्ञापन


धरना देने वालों में कैलाश जोशी, मनोज कापड़ी, ललित महर, महिमन भट्ट, संतोष पंत, अनिल जोशी, भागीरथी बिष्ट, भूपाल दत्त कापड़ी, रविंद्र सिंह सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें