लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दुकानों में ताले लगाकर धरना दिया। उन्होंने बिलों का भुगतान होने तक राशन वितरण न करने की चेतावनी दी।
पिथौरागढ़ में लंबित बिलों के भुगतान की मांग को लेकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने दुकानों में ताले लगाकर धरना दिया। उन्होंने बिलों का भुगतान होने तक राशन वितरण न करने की चेतावनी दी।
मंगलवार को सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज पांडे के नेतृत्व में जिला पूर्ति कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से उन्हें भाड़े, बिजली सहित अन्य बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। कई बार शासन-प्रशासन से बिलों के भुगतान की गुहार लगाई, लेकिन उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया गया। पूरी जिम्मेदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
धरना देने वालों में कैलाश जोशी, मनोज कापड़ी, ललित महर, महिमन भट्ट, संतोष पंत, अनिल जोशी, भागीरथी बिष्ट, भूपाल दत्त कापड़ी, रविंद्र सिंह सहित कई सस्ता गल्ला विक्रेता शामिल रहे।