गांधी चौक में सब्जियों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
पिथौरागढ़। दिवाली पर सब्जियों के दाम कम होने से लोगों को राहत मिली। सब्जियों की कीमत 15 से 20 फीसदी तक कम हुई है। शिमला मिर्च में 40 रुपये और बैंगन में 20 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई है।
बाजार में तीन दिन पूर्व 30 रुपये किलो मिलने वाला आलू अब 20 रुपये में, 160 रुपये किलो बिकने वाली शिमला मिर्च 120 में, 60 रुपये किलो मिलने वाला बैंगन 40 रुपये में मिल रहा है। टमाटर के दाम 40 रुपये से घटकर 30 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। अन्य सब्जियों की कीमत भी घटी हैं, जिससे ग्राहकों को राहत मिली है। इसी तरह फलों के दाम में भी 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। गृहिणियों का कहना है कि कुछ समय पूर्व टमाटर, प्याज, लौकी आदि सब्जियों के दाम बढ़ जाने से रसोई का बजट गड़बड़ा गया था। सोच-समझ कर खरीदारी करनी पड़ रही थी। अब सब्जियों के दाम कम होने से राहत मिली है।
सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो)
सब्जी वर्तमान पूर्व
आलू 20 30े
टमाटर 30 40
प्याज 40 50
शिमला मिर्च 120 160
बैंगन 40 60
फूलगोभी 80 100
लौकी 30 50
करेला 60 80
फलों के दाम (रुपये प्रति किलो)
फल वर्तमान पूर्व
अनार 120 160
पपीता 60 80
खीरा 50 40
संतरा 80 100
कोट
सब्जी और फलों की कीमत में गिरावट आई है। कुछ सब्जियों के दाम अब भी स्थिर हैं। सस्ती होने से लोग मनमाफिक सब्जी खरीद रहे हैं, जिससे कारोबार हो रहा है। - गुड्डू अंसारी, सब्जी विक्रेता, गांधी चौक
सब्जियों के दामों में गिरावट आई है। लोगों की जेब पर भार कम होने से सब्जियां भी अब ठीक मात्रा में बिकने लगी हैं। कारोबार अच्छा होने से हमें भी मुनाफा सही हो रहा है। - मुन्ना, सब्जी विक्रेता, गांधी चौक