फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री पूजन

विज्ञापन
पिथौरागढ़ के घुपौड़ मंदिर में पूजा करती सुहागिनें। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़/थल/डीडीहाट। जिलेभर में रविवार को वट सावित्री का पर्व मनाया गया। महिलाओं ने वट सावित्री पूजन कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पिथौरागढ़ के कालसिन भूमिया मंदिर पितरौटा में सुहागिनों ने मंदिर पहुंचकर विधिविधान से पूजा कर पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगा। मंदिर पंडित नीरज जोशी और बसंत पांडे ने विधिविधान से वट सावित्री का पूजन कराया। इसके बाद सुहागिनों ने वट वृक्ष पर रक्षा धागा बांधकर अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

नगर के पूल्ड आवास में पंकज पांडेय ने पूजा कराई। नेड़ा बस्ते में सुहागिनों ने गौरा प्रांगण में वट सावित्री की पूजा की। शिव मंदिर पांडेगांव और सरस्वती विहार कॉलोनी में भी महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा की। थल में मल्ली गोल में माता की कुटिया में वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री पर्व पर सुबह से ही सुहागिन महिलाओं का तांता लगा रहा। परंपरागत रंगीली पिछोड़ी में सज-धज कर आई महिलाओं ने वट वृक्ष के चारों ओर धागा बांधकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। पंडित रमेश चंद्र लोहनी ने पूजन कराया। डीडीहाट में महिलाओं ने भजन, कीर्तन किए। महिलाओं ने एक-दूसरे को सुहाग की बिंदी लगाकर अटल सौभाग्य के साथ सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद दिया। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, नाचनी, देवलथल, बंगापानी, कनालीछीना में सुहागिनों ने वट सावित्री का पर्व मनाया।
सुहागिन महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा
चंपावत/लोहाघाट। जिले के विभिन्न स्थानों पर रविवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में कई घरों, मंदिरों में सुबह से ही पूजा का सिलसिला शुरू हो गया। कई मंदिरों में पूजा के लिए सुबह से महिलाओं की भीड़ लगी रही। छतार, मादली, खर्ककार्की, ढकना बडोला, ललुवापानी, फूंगर आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने वट वृक्ष और पीपल की पूजा कर पति के दीर्घजीवी होने का आशीर्वाद मांगा। लोहाघाट, सुई, फोर्ती, कर्णकरायत, रायनगर चौड़ी, पाटन पाटनी, प्रेमनगर, कलीगांव, खूना बलाई, डेंसली, भुमलाई, खतेड़ा आदि क्षेत्रों में पूजा का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

लोहाघाट छमनियां शिव मंदिर में पंडित प्रकाश चंद्र पांडेय के पौरोहित्य सुशीला चौबे, उर्मिला चतुर्वेदी, सुमन भट्ट, नेहा जोशी, रेनू ओली, गीता देव, सोनी चतुर्वेदी, पार्वती, नीमा आदि ने पूजा की। लोहाघाट के सर्वदेव मंदिर में पंडित प्रकाश पुनेठा ने पूजा कराई। उन्होंने सत्यवान और सावित्री की कथा सुनाई। व्रत के लिए महिलाओं में खासा उत्साह था। सुबह से उपवास रखकर महिलाओं ने समूहों में एकत्र होकर पूजा की। इस मौके पर गीता उप्रेती, पूजा कुंवर, रेनू बोहरा, रमा मेहरा, शिवानी, रेखा, पुष्पा, जानकी, संध्या, हेमा, प्रभा, रेखा, नीमा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें