फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन भूमि मेहलचौर में डंपिंग जोन बनाने का विरोध

विज्ञापन
बेड़ीनाग में मेहलचौर में डंपिंग जोन बनाने के विरोध में बैठक करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर पंचायत के मेहलचौर में नगरपालिका क्षेत्र के कूड़े का डंपिंग जोन बनाने के विरोध में सांगड़, बोरासांगड़, बोराखेत, पातल, गणेश चौक के लोगों ने रविवार को मेहरचौर में बैठक की। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में क्षेत्र में डंपिंग जोन नहीं बनने दिया जाएगा। अगर बात नहीं मानी गई तो अदालत और देवता की शरण में जाएंगे।
विज्ञापन

सभासद बलवंत सिंह धानिक के नेतृत्व में मेहलचौर में बैठक की गई। सभासद ने कहा कि नगर पंचायत और प्रशासन ने गलत रिपोर्ट बनाई है। सांगड़ और बोरासांगड़ की वन पंचायत की भूमि पर डंपिंग जोन बनाने की तैयारी करना गलत है। इसके चारों ओर आबादी क्षेत्र में कालसिन देवता और देवी का मंदिर है। पानी के स्रोत हैं। दोनों और से ग्रामीणों का पैदल और सड़क मार्ग है। स्कूली बच्चे इसी मार्ग से आते-जाते हैं। अनुसूचित वर्ग की बस्ती भी पास में है। उन्होंने कहा कि डंपिंग जोन के बनने से प्रदूषण होगा। इससे करीब 10 हजार की आबादी परेशान होगी। सभासद बलवंत ने कहा कि कूड़े-कचरे पेड़-पौधों को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने पूर्व में यहां के पेड़-पौधों को बचाने के लिए न्याय की देवी कोटगाड़ी को भी समर्पित किया था। इस कारण यहां पर हरा-भरा जंगल भी बना है। इससे बोरासांगड़ और बोराखेत के पेयजल स्रोत रिचार्ज होते हैं। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच भगवान धानिक, इंद्र सिंह धानिक, मोती सिंह धानिक, खड़क सिंह, नीरज सिंह, एमएल धानिक, प्रताप राम, जगत राम, पंकज कुमार, मनोज कुमार, चंद्र सिंह भंडारी, नीमा देवी, कमला देवी, सरुली देवी, अंजू देवी, आशा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें