पिथौरागढ़ में बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़ घाट ऑल वेदर सड़क के बंद होने से सैकड़ों की संख्या में मटेला बैंड के पास वाहन फंसे हुए हैं। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण सड़क खोलने में कठिनाई आ रही है।
पिथौरागढ़ जिले में पिछले 24 घंटे से मूसलाधार बारिश जारी है। पिथौरागढ़ घाट ऑल वेदर सड़क के बंद होने से सैकड़ों की संख्या में मटेला बैंड के पास वाहन फंसे हुए हैं। दूध, समाचार पत्र सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के वाहन भी नहीं पहुंच पाए। पहाड़ी से पत्थरों के गिरने के कारण सड़क खोलने में कठिनाई आ रही है।
इसके अलावा जिले की 20 से अधिक सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है।