फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मोबाइल नहीं, पुस्तक दो अभियान के तहत बांटी किताबें

Thu, 12 Sep 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। युवा बाल साहित्यकार इंजी.ललित शौर्य के मोबाइल नहीं, पुस्तक दो अभियान के तहत पूर्व सभासद, कैमिस्ट एवं ड्रग एसोसिएशन के जिला महामंत्री दीपक चंद राजा के सहयोग से जूनियर हाईस्कूल तिलढिकुरी में 50 बच्चों को बाल साहित्य बांटा गया। जादुई दस्ताने, बाल तरंग, द मैजिकल ग्लब्ज, स्वच्छता के सिपाही पुस्तकों को पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि बच्चों के लिए बाल साहित्य अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के आयोजक दीपक चंद ने कहा कि वह भविष्य में भी बच्चों को बाल साहित्य उपलब्ध करवाते रहेंगे। बाल साहित्य बच्चों की चेतना का विकास करता है। समाजसेवी विक्की मेहता ने कहा कि मोबाइल वाली पीढ़ी के हाथों में बाल साहित्य आ जाए तो बहुत कुछ बदल सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं सावित्री रावत, सुरेश कार्की, हीरा खिमाल, महेंद्र लाल, बृजमोहन भट्ट, अनिता, हेमा धोनी, कमला धामी, गीता शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें