फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: दो लड़कियों को भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाई की दुकान में काम करता था इरफान; पुलिस ने की ये अपील

Mon, 05 Feb 2024 07:47 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के धारचूला से दो नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

पिथौरागढ़ के धारचूला से दो नाबालिग लड़कियों को भगाने के आरोपी युवक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो और धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नाबालिगों को भगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर धारचूला बाजार सोमवार को भी बंद रहा। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च किया।

बता दें कि, एक फरवरी को दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली दो नाबालिग लड़कियां लापता हो गई थीं। तीन फरवरी को नाबालिगों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। जांच में पता चला कि लड़कियों को नाई की दुकान में काम करने वाला बरेली निवासी इरफान बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दोनों नाबालिगों को बरेली से बरामद कर लिया था। रविवार देर रात आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: 15 साल की दो लड़कियों को भगा ले गया युवक, घटना का पता चलते ही लोगों ने जो किया; पुलिस भी हैरान
 

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पुलिस टीम को दोनों नाबालिग बरेली रोडवेज स्टेशन पर मिलीं। इसके बाद आरोपी इरफान को भी बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को दोनों बालिकाओं को मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत कर 164 के बयान दर्ज किए गए। बालिकाओं के बयान के आधार पर आरोपी इरफान पुत्र फिदा हुसैन, निवासी- नगरिया, इज्जतनगर बरेली, उत्तर-प्रदेश के खिलाफ 3/4 पॉक्सो अधिनियम और धारा- 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई चल रही है।

पुलिस ने सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर ही नाबालिग लड़कियों काे बरामद कर लिया था। नाबालिगों को भगाने के आरोपी को बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। लोगों से अपील है कि सभी शांति बनाए रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।लोकेश्वर सिंह, एसपी पिथौरागढ़।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें