आंखों में जलन, गले में हो रही खरांश
जंगलों में लगी आग के धुएं से लोगों को आंखों में जलन और गले में खरांश और सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में तैनात आंखों के सर्जन डॉ. कैलाश सिंह बृजवाल ने बताया कि धुएं से आंखों में जलन होती है। साथ ही आंखें लाल हो जाती हैं और उनसे पानी भी निकलने लगता है। संवाद फायर यूनिट पिथौरागढ़ ने जंगल में आग लगने की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर भीषण आग पर पाया काबू।
फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
मूनाकोट में फायर बिग्रेड की टीम ने मूनाकोट के जंगलों में लगी आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी दया किशन के नेतृत्व में फायर सर्विस यूनिट ने मूनाकोट के जंगल में लगी आग पर होज रील की सहायता से पंपिंग कर आग पर काबू पाया। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों का आग से बचाव की जानकारी भी दी।