फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक पात्रता परीक्षा में 223 परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के बाद आपस में प्रश्नों के उत्तर को लेकर चर्चा करते परीक्षार्थी। सं? - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) शुक्रवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। सीईओ अशोक कुमार जुकरिया ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले के आठ केंद्रों में दो पालियों में यूटीईटी हुई।
विज्ञापन

इसमें पंजीकृत 1554 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 1354 परीक्षार्थी उपस्थित और 223 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को बेड़ीनाग जीआईसी, जीजीआईसी बेड़ीनाग, मिशन इंटर कॉलेज पिथौरागढ़, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट, एसडीएस जीआईसी पिथौरागढ़, केएनयू जीआईसी, गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में परीक्षा हुई।
चंपावत जिले के नौ केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में 2950 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 573 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में 1661 में से 1401 और यूटीईटी द्वितीय में 1862 में से 1549 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

टनकपुर, बनबसा में छह परीक्षा केंद्रों में पंजीकृत 2342 में से 1943 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 400 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। नोडल केंद्र व्यवस्थापक जीआईसी के प्रधानाचार्य आरएस राजपूत ने बताया कि पहली पाली में 1246 में से 1024 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 222 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 1096 में से 919 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 177 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें