फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: यूएसए के छात्रों ने देखा मुनस्यारी का हस्तशिल्प

Mon, 29 Apr 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मुनस्यारी में स्थानीय बालिका के साथ यूएसए की छात्राओं का दल। - फोटो : नैनीताल के पंत पार्क में रविवार को चहलकदमी करते पर्यटक। संवाद
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, वरमोंट, यूएसए और चौकोड़ी के छात्रों का तीन दिवसीय कार्यक्रम मुनस्यारी में हुआ। टीम हिमालयन शेफर्ड की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खलियाटॉप में ट्रेकिंग के साथ इको पार्क में पर्यावरण संरक्षण संबंधी जानकारी और एडवेंचर स्पोर्ट्स के साथ कला कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थानीय हस्तशिल्प का अवलोकन किया। यूएसए से आई छात्राओं ने मुनस्यारी में महिलाओं की पारंपरिक पोशाक भी देखी। टीम हिमालयन शेफर्ड का कहना है कि अगर पर्यटकों को सीधे, मुनस्यारी के स्थानीय हस्तशिल्प कलाकारों से जोड़ा जाए तो इससे उनको फायदा प्राप्त होगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें