फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पोखरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वार्ड बॉय के भरोसे

Mon, 29 Apr 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) । रामगंगा नदी किनारे से लेकर भेरंग पट्टी के दर्जनों गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी संभालने वाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी खुद ही बीमार है। स्वास्थ्य केंद्र में न चिकित्सक और नहीं फार्मासिस्ट है। स्थिति यह है कि इस केंद्र का संचालन वार्ड बॉय कर रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य उप केंद्र बोयल में तैनात फार्मासिस्ट को पोखरी का अतिरिक्त चार्ज दिया है। यह फार्मासिस्ट सप्ताह में तीन दिन पीएचसी पोखरी और तीन दिन बोयल में अपनी सेवा दे रहे हैं। अन्य दिन स्वास्थ्य केंद्र वार्ड बॉय के भरोसे रहता है। छोटी- छोटी बीमारी में भी लोगों को 20 से 25 किलोमीटर दूर सीएचसी गंगोलीहाट आना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्र पर चिटगल, अग्रोन, पाली, बोयल, पोखरी, जत्यूड़ी, सिगारी, बिरगोली, मल्लागर्खा, काली मेल, चौंली, खुलेत, नरग्वाड़ी, गराली, ब्यालकट्या ग्राम पंचायत के 6,000 से अधिक लोगों के स्वास्थ्य की जिम्मेदारी है।
चिकित्सक नहीं होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या का निदान गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं होता है। क्षेत्र के जगमोहन जोशी, पुष्कर गुरु चंद, मदन मोहन जोशी, रमेश जोशी, सुरेंद्र बिष्ट, महिपाल सिंह, भुवन चंद्र जोशी, महेश सिंह ने स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सक की तैनाती करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी और बरसात के मौसम में बीमारियां बढ़ जाती हैं। चिकित्सक होने से लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें