फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज यूके बोर्ड की परीक्षाएं देंगे 12454 परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। परीक्षा का समापन 19 अप्रैल को होगा। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में परीक्षा समाप्ति तक धारा 144 लागू रहेगी। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 11 बजे तक और इंटर की परीक्षा दोपहर दो से पांच बजे तक होगी। सोमवार को हाईस्कूल और इंटर को हिंदी का इम्तिहान होगा। कई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में रविवार को अपनी सीटों को देखने के लिए गए।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने के लिए एसडीएस पिथौरागढ़ में मुख्य संकलन केंद्र और जीआईसी डीडीहाट और बेड़ीनाग उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। सीईओ जितेंद्र सक्सेना ने बताया कि जिले में हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 6363 और व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 68 है। इंटर के संस्थागत परीक्षार्थियों की संख्या 5961, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की संख्या 62 है। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए पिथौरागढ़ जिले में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 12454 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। विद्यालयों में अधिक छात्र संख्या, परीक्षा केंद्र की दूरी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए 24 परीक्षा केंद्रों को संवेदनशील और एक परीक्षा केंद्र जीआईसी कनालीछीना को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
वहीं चंपावत के प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि चंपावत जिले में नकलविहीन परीक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। जिला स्तरीय उड़नदस्ते के साथ ही हर ब्लॉक में भी एक-एक उड़नदस्ता बनाया गया है। चंपावत जिले के 40 परीक्षा केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर को मिलाकर कुल 7806 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 4050 छात्राएं और 3756 छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत जिले के 2022 की बोर्ड परीक्षा से संबंधित आंकड़े
हाईस्कूल 4024 (छात्राएं 2018, छात्र 2006)
इंटर 3782 (छात्राएं 2032, छात्र 1750)
कुल परीक्षा केंद्र 40 (सभी परीक्षा केंद्र मिश्रित हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें