फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बैतड़ी के दो युवकों की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 04 Aug 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल स्थित बैतड़ी के सुर्नया गांव पालिका वार्ड नंबर 06 पालीगाड़ा गांव निवासी राजेश साउद (25) की भारत में रोजगार के बाद अपने घर बैतड़ी लौटते समय अत्तरिया में मौत हो गई।
विज्ञापन

पालीगाड़ा गांव निवासी शिक्षक बीर सिंह साउद ने बताया कि अत्तरिया में राजेश साउद बेहोशी की हालत में मिला। उसे तुरंत पदमा अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। बताया कि मृतक राजेश के घर में माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं।
वहीं बैतड़ी के ही सुर्नया गांव पालिका वार्ड 7 पत्थरकोट निवासी लक्ष्मण लुहार (24) की बेंगलुरु में हार्टअटैक से मौत हो गई। पत्थरकोट निवासी हिक्मत कुंवर ने बताया कि लक्ष्मण तीन वर्ष से वहां रोजगार कर रहा था। वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी एवं एक लड़के को छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें