फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शराब भट्ठियों और हार्डवेयर की दुकान से चोरी करने वाले दो चोर दबोचे

Mon, 10 Nov 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शराब की दो भट्ठियों और एक हार्डवेयर की दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी नेपाल निवासी हैं। दोनों का सुनार की दुकान में चोरी कर स्वदेश भागने का प्लान था। चोरी की चौथी घटना को अंजाम देने से पहले की दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए।
विज्ञापन

बीते सात नवंबर को ऐंचोली निवासी देवकी नंदी भट्ट ने अपनी हार्डवेयर की दुकान में चोरी की तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर टैबलेट और नकदी चुरा ली। इसी दिन नाचनी निवासी आनंद बल्लभ जोशी ने अपनी सिल्थाम स्थित शराब भट्ठी से आठ केन बीयर, 14,000 रुपये और कुछ दस्तावेज चोरी होने की तहरीर दी। आठ नवंबर को अल्मोड़ा निवासी मनोज नेगी ने भी अपनी बिण स्थित शराब भट्ठी से दो केस बीयर, नकदी और दस्तावेज चोरी होने की तहरीर पुलिस को सौंपी।
एक साथ चोरी की तीन घटनाओं ने पुलिस की चुनौती भी बढ़ा दी थी। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। बीते रविवार को पुलिस इन घटनाओं को अन्जाम देने वाले दो आरोपियों तक पहुंची। एसपी रेखा यादव ने बताया कि शराब भट्ठी और हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी नेपाल के हुमला निवासी अशोक पुन (30) और खेमराज पुन (30) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह मजदूरी करने के लिए ऐंचोली में किराये के कमरे में रहते थे। उन्होंने धन कमाने के लिए चोरी करने की ठानी। दोनों के कब्जे से चोरी का सामान और दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। दोनों को जेल भेज दिया है।
भवन स्वामी का 10 हजार का हुआ चालान
चोरी की घटना के दोनों आरोपी ऐंचोली के एक मकान में बगैर सत्यापन के रह रहे थे। मकान मालिक ने भी दोनों का सत्यापन कराने की जिम्मेदारी नहीं निभाई। ऐसे में पुलिस ने मकान मालिक महेंद्र सिंह धोनी का 10 हजार रुपये का चालान किया।
लुटने से बच गया सुनार
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने शराब भट्ठियों और हार्डवेयर की दुकान में चोरी कर ली तो उनका हौसला बढ़ गया। दोनों ने छोटी-मोटी चोरी करने के बजाय बड़ा हाथ मारने की सोची। आरोपियों ने बताया कि उनका नगर में एक सुनार की दुकान में चोरी करने की योजना थी। इसके लिए उन्होंने रेकी भी कर ली थी। दोनों ही सुनार की दुकान में चोरी कर नेपाल भागने की फिराक में थे। इस बड़ी घटना को अन्जाम देने से पहले ही दोनों पुलिस की गिरफ्त में आ गए और संबंधित सुनार लुटने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें