फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत 

Sat, 08 Apr 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में शनिवार को अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने बताया कि मूल रूप से मड़मानले निवासी बसंत सिंह (50) यहां नगर क्षेत्र से सटे गांवों में मजदूरी करता था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उसका शव पपदेव से चंडाक जाने वाली सड़क के किनारे मिला। उन्होंने मौके पर जाकर शव को कब्जे में ले लिया। बसंत के तीन बच्चे हैं। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि बसंत की मौत खाई में गिरने के कारण हुई है। दूसरी घटना बंगापानी तहसील के कनार गांव की है।

कनार निवासी दीवान सिंह परिहार (36) पुत्र प्रताप सिंह पर शनिवार सुबह बिजली गिर गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें