फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधड़ और बारिश से दो मकान टूटे

Fri, 07 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी/धारचूला
विज्ञापन
तल्लाजोहार में अंधड़ से टूटा गंगा राम का मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात अंधड़ और बारिश के दौरान दो मकान ध्वस्त हो गए। बिर्थी गांव में मकान टूटने से छह बकरियों की दबकर मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित इलाकों में टीम भेज दी है। राजस्व विभाग से नुकसान का शीघ्र आकलन करने को कहा गया है। उधर, गुटी ग्राम पंचायत के तनाड़ा तोक में गरीब के मकान की छत अंधड़ के दौरान उड़ गई।
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात नाचनी क्षेत्र के बिर्थी गांव में भवान सिंह पुत्र दलीप सिंह का मकान ध्वस्त हो गया। मकान ध्वस्त होने से उसके मलबे में दबकर छह बकरियों की मौत हो गई। मकान का सारा सामान नष्ट हो गया है और गरीब परिवार के सामने संकट पैदा हो गया है। उधर, धारचूला तहसील के पांगला गांव में करन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह का मकान अंधड़ के कारण टूट गया। अब इस गरीब परिवार के सामने आवास की समस्या खड़ी हो गई है।

गुटी ग्राम पंचायत के तनाड़ा तोक में गंगाराम पुत्र परीराम के मकान की छत अंधड़ के दौरान उड़ गई। मकान रहने लायक नहीं है। गुटी की पंचायत प्रतिनिधि देवकी देवी ने आपदा प्रबंधन केंद्र को सूचना दी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डा. आरएस राणा ने बताया कि राजस्व उपनिरीक्षक डीडी वर्मा के नेतृत्व में एक टीम बिर्थी गांव को रवाना हो गई है। नुकसान की सारी रिपोर्ट एसडीएम के माध्यम से डीएम को दी जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने का प्रयास किया जाएगा। 
विज्ञापन


बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त
नाचनी। अंधड़ के कारण गिरगांव, बिर्थी, दाफा, बला, चचना, बेड़ूमहर, कोटापंद्रपाला की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। कई जगह बिजली की लाइन टूट गई हैं। विद्युत विभाग की टीम अब तक इलाके में नहीं पहुंची है। पूरे इलाके में बृहस्पतिवार की शाम से बिजली सप्लाई बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें