फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भैया दूज पर पिथौरागढ़-टनकपुर रूट पर दौड़ेंगी दो अतिरिक्त बसें

Mon, 09 Nov 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भैया दूज पर बहनों और भाइयों को बसों की कमी नहीं खलेगी। पिथौरागढ़ डिपो पिथौरागढ़-टनकपुर रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। बाकायदा डिपो ने इनका संचालन शुरू कर दिया है क्योंकि दिवाली पर पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में सूनसानी है तो टनकपुर स्टेशन में पहाड़ को आने वाले यात्रियों की भीड़ है। ऐसे में डिपो ने इस रूट पर दो अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया है। इससे पहाड़ से मैदान लौटने वाले प्रवासियों तो मैदान से पहाड़ आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सोमवार को दिवाली के बाद पिथौरागढ़ डिपो ने टनकपुर रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। डिपो के मुताबिक, बुधवार को भैया दूज पर्व पर यात्रियों की भीड़ रहेगी। वहीं अगले कुछ दिनों में दिवाली मनाकर प्रवासी रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों में लौटेंगे। ऐसे में सभी को राहत पहुंचाने के लिए टनकपुर रूट पर दो अतिरिक्त बसें संचालित होंगी। अन्य रूटों पर पूर्व की तरह सभी सेवाएं संचालित होने से यात्रियों और प्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

पांच बसें वर्कशॉप में खड़ी
पिथौरागढ़। दिवाली से पहले स्पेयर पार्ट्स और टायर न मिलने से पांच बसों को वर्कशॉप में खड़ा करना पड़ा था। तब से ये बसें वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल सकी हैं। यदि दिवाली और भैया दूज के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो ऐसे में डिपो को बसों की कमी खलेगी। डिपो के लिए सभी रूटों पर पर्याप्त बसों का संचालन करना चुनौती होगा।
विज्ञापन



फिलहाल पिथौरागढ़ में सुनसानी है। अगले कुछ दिनों बाद प्रवासी मैदानी क्षेत्रों को लौटेंगे। भैया दूज के लिए टनकपुर से पिथौरागढ़ आने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है। ऐसे में इस रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया गया है। -आरएस कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें