पिथौरागढ़। पुलिस टीम ने अभियान चलाकर ढाबे की आड़ में शराब बेचने वाले दो ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया। शराब पीकर वाहन चलाने और शांति व्यवस्था भंग करने वाले सात लोगों को भी गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम रई स्थित मनू होटल में अवैध रूप से लोगों को शराब परोसने वाले होटल संचालक मीन बहादुर बोरा निवासी पुरचौड़ी महाकाली अंचल बेतड़ी नेपाल हाल निवासी रई को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद हुई है। वड्डा में हेड कांस्टेबल विद्यासागर ने चिलकोटी लाइन स्थित चाय की दुकान की आड़ में शराब बेचने वाले दुकान संचालक मन बहादुर निवासी ग्राम पालिका खत्यार नेपाल को 24 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसआई मीनाक्षी मनराल ने चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले राहुल कुमार निवासी न्यू बजेटी और मनोज भट्ट निवासी बुंगाछीना को गिरफ्तार कर दोनों के वाहनों को सीज किया। संवाद
-
पुलिस, एसओजी ने स्मैक के साथ दो नेपाली युवक पकड़े
बनबसा (चंपावत)। बनबस पुलिस और एसओजी की संयुक्त चेकिंग में दो नेपाली युवकों से नौ ग्राम स्मैक बरामद की गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत के पंजीकृत कर उनकी बाइक भी जब्त की है।
बीती देर सायं बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण, शारदा बैराज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई ललित मोहन पांडे, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री की टीम भारत नेपाल सीमा पर गश्त पर थे। इसी बीच शारदा नदी पर बने वैकल्पिक मार्ग पर बाइक सवारों की चेकिंग की गई। नेपाल के कंचनपुर जिला भांसी निवासी विनोद बहादुर (29) से 4.32 और सुमित चौधरी (22) के पास 4.69 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 8/21/60 के तहत केस पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उन्होंने नानकमत्ता से स्मैक लाकर नेपाल में बेचने और स्वयं भी सेवन करने की बात कही है। संवाद