फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: संचार सुविधा से वंचित गांवों को मिलेगी बेहतर मोबाइल सेवा

Wed, 06 Mar 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला टेलीकॉम समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिले में संचार सुविधा से वंचित दूरस्थ शैडो एरिया के 29 स्थान में स्थापित किए जा रहे मोबाइल टावरों के प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शैडो एरिया विशेष रूप से मथियाबांज, तल्ली खटोली, दुर्गा बुगा पीपल, बुडम सल्ली, पूर्णागिरि, विविल, कफल्टा, कोलीकुलाड़ी, धरसों आदि स्थानों पर विशेष प्रयास करते हुए संचार सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दूरसंचार निगम के मंडलीय अभियंता आशीष कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में 29 मोबाइल टावर स्थापित किए जा रहे हैं जिसमें 20 टावरों का कार्य पूर्ण हो गया है, नौ मोबाइल टावर में से दो में वन भूमि हस्तांतरण की कार्यवाही की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। शेष सात में कार्य शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। बैठक में डीएम ने बीएसएनएल के अलावा अन्य संचार एजेंसियों एयरटेल, जिओ, रिलायंस के अधिकारियों को भी संचार व्यवस्था सुदृढ़ करने को कहा। बैठक में सीडीओ संजय कुमार सिंह, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें