फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला-तवाघाट एनएच सहित 33 सड़कों पर जमा है मुसीबत का मलबा

Wed, 17 Sep 2025 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
लकड़ीगाड़ के पास ध्वस्त थल-लेजम मार्ग। संवाद
विज्ञापन
धारचूला/थल/पिथौरागढ़। मूसलाधार बारिश से ऐलागाड़ में बंद धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी वाहनों के लिए नहीं खुल सका। जिले भर में 33 सड़कें अब भी बंद हैं, जिनमें से 30 ग्रामीण क्षेत्र की हैं। यातायात बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट सड़क ऐलागाड़ के पास बोल्डर आने से बंद हो गई थी। मंगलवार को कुलागाड़ में भी मलबा आ गया। इसके चलते यातायात बाधित रहा। बुधवार को सड़क खुलने की उम्मीद जताई जा रही है। मूसलाधार बारिश से थल से लेजम जाने वाली सड़क भारी बरसात के दौरान लकड़ीगाड़ के पास ध्वस्त हो गई है, जिससे यहां आवागमन ठप हो गया है।
थल से तीन किमी दूर बरसाती पानी से ध्वस्त हुई सड़क के दोनों ओर चौपहिया वाहन फंसे हुए हैं। केवल दोपहिया वाहन और पैदल जाने लायक ही यहां मार्ग बचा है। इस मार्ग से लेजम, कौली, चामी, भनारकोट, आमथल, अस्याली, गडेरा, भुरोला, घंघोली सहित 24 से ज्यादा गांव के लोग रोज आवागमन करते हैं लेकिन मार्ग का काफी हिस्सा बह जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। बैंक, पोस्ट ऑफिस, गैस और जरूरी खाद्य सामग्री के लिए इन गांवों के ग्रामीण थल बाजार पर ही निर्भर हैं।
विज्ञापन


पूर्णागिरि मार्ग पर सातवें दिन सुचारु हुआ यातायात

टनकपुर (चंपावत)। लोनिवि की टीम ने पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के पास बारिश में कटी सड़क की मरम्मत कर दी है। सातवें दिन दोपहर से यातायात सुचारु हो गया है। इससे ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर के बीच लोगों को आवाजाही में राहत मिलने लगी है।
बता दें कि 11 सितंबर की रात बारिश में करीब 50 मीटर सड़क कट गई थी। इसके बाद से मार्ग बंद चल रहा था, जिस कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोनिवि एई लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि विभाग की टीम सड़क बनाने में जुटी थी। बुधवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मार्ग की मरम्मत पूरी होते ही ठूलीगाड़ और भैरव मंदिर के बीच यातायात को सुचारु कर दिया गया है। अभी सड़क को और चौड़ा करने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नवरात्र में श्रद्धालुओं को यातायात में कोई दिक्कत न आए इसके लिए विभागीय टीम निरंतर कार्य में जुटी है। मां पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि अभी मार्ग खोल दिया है। अब नवरात्र के आरंभ होने में छह दिन शेष हैं, उन्होंने विभाग से नवरात्र में भी बेहतर व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें