पेयजल किल्लत से परेशान सुनसेरा गांव के युवा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पेयजल किल्लत से जूझ रहे सुनसेेरा गांव के युवाओं और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र पेयजल संकट दूर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को सुनसेरा गांव के युवा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए कहा कि आंबेडकर गांव सुनसेरा के लिए वर्ष 2015-16 में पेयजल योजना बनी थी। इस पेयजल योजना से ग्राम पंचायत चौड़, नौगांव, बडारी, बीचकोली, खतेड़ा गांव के लिए पेयजल आपूर्ति हो रही है, जबकि सुनसेरा में आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके चलते ग्रामीणों को गाड़ गधेरों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने शीघ्र गांव के लिए पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां गणेश राम, दौलत राम, त्रिलोक राम, भजन राम, खुशाल राम, हिमांशु आदि थे।