फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे दूसरे दल के यात्री

Mon, 20 May 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ ​स्थित टीआरसी में हिमालय बचाओ अ​भियान की शपथ लेते आदि कैलाश यात्री। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित ओम पर्वत और आदि कैलाश की यात्रा कर दूसरे दल के यात्री बूंदी लौट आए हैं। भोलेनाथ के दर्शन से यात्री काफी उत्साहित हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम साफ होने से यात्रियों को दोनों जगहों पर अच्छी तरह दर्शन हुए।
विज्ञापन

केएमवीएन पर्यटक आवास गृह धारचूला के प्रबंधक धन सिंह बिष्ट ने बताया कि पहला दल और एक्सप्रेस दल के यात्री दर्शन कर काठगोदाम लौट चुके हैं। दूसरे दल के 35 यात्रियों ने सोमवार को आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद यात्री रात्रि विश्राम के लिए बूंदी लौट आए। तीसरे दल के 31 यात्री रविवार को पिथौरागढ़ पहुंचे। यात्रियों का पर्यटक आवास गृह में प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाते और छह भोजपत्र के पौधे देकर यहां से धारचूला को रवाना किया गया। यात्रा में आठ यात्री धारचूला से शामिल होंगे। सभी यात्रियों का धारचूला में मेडिकल किया गया। साथ ही इनरलाइन पास बनाए गए। यात्री मंगलवार को बूंदी के लिए रवाना होंगे। बुधवार को तीसरे दल के यात्री बूंदी से सीधे नाभीढांग ओम पर्वत दर्शन के लिए रवाना होंगे। वहां से लौटकर रात्रि विश्राम गुंजी में करेंगे।
विज्ञापन

यात्रियों को करना पड़ रहा है दिक्कतों का सामना
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा में बड़ी संख्या में मैदानी क्षेत्रों से लोग बगैर जानकारी के पहुंच रहे हैं। इसके चलते उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार धारचूला और उससे ऊपरी क्षेत्रों में रहने के लिए ऐसे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षमता से अधिक पास जारी होने से ऐसे यात्रियों को रहने, खाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। ऐसे यात्री केएमवीएन पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक से रात में ठहरने देने के लिए गुहार लगा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें