फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सुस्त गति से हो रहा गोरी नदी पर पुल का निर्माण

Mon, 20 May 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी में गोरी नदी पर आलम दारमा के लिए निर्माणाधीन मोटर पुल। संवाद
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के आलम-दारमा सहित छह से अधिक गांवों को जोड़ने के लिए स्वीकृत पुल का निर्माण सात साल बाद भी नहीं बन सका है। सुस्त गति से निर्माण होने के कारण क्षेत्र की पांच हजार की आबादी को जल्द यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बंगापानी से मवानी दवानी, मदरमा, माणीधामी, धामीगांव और आलम दारमा को जोड़ने के लिए पुल स्वीकृत हुआ था। गोरी नदी के रास्ते मशीन ले जाकर दारमा तक लगभग सात किमी सड़क कटिंग का कार्य पूर्व में किया जा चुका है लेकिन पुल आज तक नहीं बन सका। स्वीकृति के बाद भी इस पुल का निर्माण शुरू नहीं होने से नाराज लोगों ने वर्ष 2020 में कई बार धरना-प्रदर्शन किया था।
जब धनराशि स्वीकृत होने के बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ तो पुल के ऊपर से गुजरने वाली ऊर्जा निगम की हाइटेंशन लाइन बाधा बन गई। लंबी प्रक्रिया के बाद पुल का निर्माण शुरू हुआ है लेकिन बेहद सुस्त गति से निर्माण कार्य होने से लोगों को इस साल भी यातायात सुविधा मिल पाना मुश्किल है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बरसात शुरू हो जाएगी। ऐसे में निर्माण कार्य में बाधा पहुंचेगी। क्षेत्रवासियों ने विभाग से जल्द पुल का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
पुल का निर्माण चल रहा है। जून अंतिम तक पुल का स्ट्रक्चर तैयार कर लिया जाएगा। उसके बाद पुल पर फर्श सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। - आनंद गिरि, एई, लोनिवि, डीडीहाट।

थल में रात को हो रहा तटबंध निर्माण कार्य

थल (पिथौरागढ़)। सिंचाई विभाग पिथौरागढ़ डिवीजन की ओर से क्षेत्र के धामीगांव के पास रामगंगा नदी के दायीं ओर बाढ़ सुरक्षा के तहत करोड़ों की लागत से बन रहे तटबंध (सुरक्षा दीवार) निर्माण का कार्य सवालों के घेरे में आ गया है। विभागीय ठेकेदार की ओर से सुरक्षा दीवार का कार्य रात के अंधेरे में कराया जा रहा है जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवालिया निशान लग रहा है।
बता दें कि डीएम की ओर से मशीनों से निर्माण कार्य के लिए सूर्य उदय से पूर्व और सूर्यास्त के बाद नहीं करने की शर्तों पर अनुमति दी गई है। कार्यों में डीएम के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि स्लैब में पड़ने वाले कंक्रीट का मानक के अनुसार मिश्रण नहीं किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कई बार विभागीय अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें