फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिमलगैर बाजार में यातायात व्यवस्था धड़ाम, व्यापारियों में आक्रोश

Sat, 18 Apr 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। तमात दावों और अभियान के बाद भी नगर के मुख्य बाजार सिमलगैर में यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई है। बाजार में सड़क पर वाहनों के पार्क करने से लोगों को पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। व्यापार मंडल ने पुलिस से यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कोतवाल ललित मोहन जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि सिमलगैर बाजार की मुख्य सड़क वाहनों की पार्किंग बन गई है। पैदल चलने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। लोग बाजार का रुख नहीं कर रहे हैं इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सिर्फ व्यापारियों और स्थानीय निवासियों को ही बाजार में वाहन लाने की अनुमति थी तो व्यवस्था बेहतर रही। अब यह व्यवस्था बंद करने से दिक्कत बढ़ गई है।
बाजार में तेज रफ्तार बाइक दौड़ाईं जा रही हैं इससे दुर्घटना का खतरा भी बना है। व्यापारियों ने जल्द पूर्व की तरह व्यवस्था लागू कर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जनक जोशी, महामंत्री नवल किशोर रावल, प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जोशी, नगर अध्यक्ष तपन रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें