फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टैक्सी वाहनों के चुनाव ड्यूटी में होने से पिथौरागढ़ में यातायात व्यवस्था प्रभावित

Tue, 16 Apr 2024 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने जिले भर में 745 टैक्सी वाहनों का अधिग्रहण किया गया है। इससे यात्रियों वाहन नहीं मिल पा रहे हैं। यात्रियों को वाहनों को ढूंढने के लिए इधर-उधर धक्के खा रहे हैं।
विज्ञापन

19 अप्रैल को उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों में मतदान होना है। मतदान पार्टी, पुलिस, पीआरडी, होमगार्ड और अर्धसैनिक बलों को मतदान केंद्र और अन्य स्थानों पर पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने एक हजार से अधिक वाहनों का अधिग्रहण किया है। इस कारण धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, चंपावत, बागेश्वर, देहरादून, दिल्ली के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। परिवहन निगम की 56 बस में से 38 बसों को बाहरी राज्यों में होमगार्ड, पुलिस को लाने के लिए अधिकृत किया गया है।
मतदान के बाद 18 रूटों में प्रभावित रहेगी बस सेवा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में चुनाव संपन्न कराने के लिए बाहरी राज्यों से पुलिस, होमगार्ड और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां लाने के लिए 38 रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया गया है। मतदान के बाद ये बसें सभी को पहुंचाने के लिए दूसरे राज्यों में जाएंगी। जिस कारण 18 रूटों पर सेवा प्रभावित रहेगी। संवाद
विज्ञापन

कोट
बाहरी राज्यों से पुलिस, होमगार्ड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को लाने के बाद बसें पिथौरागढ़ पहुंच गई हैं। बस सेवा धीरे-धीरे पटरी पर आ जाएगी। मतदान के बाद फिर उन्हें वापस छोड़ने के लिए वाहन जाएंगे. इस कारण दो से तीन दिन और दिक्कतें होंगी। - रवि शेखर कापड़ी, एआरएम परिवहन निगम पिथौरागढ़।
कोट
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, निगरानी टीम, पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए 745 वाहनों का अधिग्रहण किया है। जरूरत मिलने पर और वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। - केएस पलड़िया, एआरटीओ पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें