फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गंगोलीहाट में लगा जाम, हाट कालिका दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु हुए परेशान

Sat, 14 Feb 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट नगर में जाम में फंसे वाहन। संवाद 
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में यातायात व्यवस्था भगवान भरोसे चल रही है। हर रोज लग रहे जाम से सभी परेशान हैं। नगर में लगे जाम से यात्रियों और वाहन चालकों के साथ ही हाटकालिका माता के दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व पर प्रसिद्ध महाकाली, चामुंडा, पाताल भुवनेश्वर मंदिरों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगोलीहाट पहुंचे। भीड़ अधिक होने से यातायात व्यवस्था पटरी से उतर गई। नगर में लंबा जाम लग गया और सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम लगने से श्रद्धालुओं को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।
स्कूल बसों के भी जाम में फंसने से बच्चे परेशान रहे। बमुश्किल जाम खुलवा कर आवाजाही सुचारु कराई गई। नगर में आए दिन लग रहे जाम से स्थानीय व्यापारियों और यात्रियों में आक्रोश है। वहीं कोतवाल कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि पार्किंग न होने से दिक्कत हो रही है। पुलिस यातायात व्यवस्था की मजबूती के लिए गंभीरता से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें