फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भूस्खलन से सड़क पर पहुंचे पेड़ ने थामे रोडवेज बस के पहिये

Sat, 14 Feb 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बांसबगड़ सड़क पर हुपुली गांव के पास सड़क में खड़ा पेड़। संवाद
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी-बांसबगड सड़क पर हुपुली गांव के पास करीब आठ मीटर जमीन खिसकने से सड़क पर पहुंचे पेड़ ने रोडवेज बस के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है। पेड़ के चलते रोडवेज बस बांसबगड़ नहीं पहुंच पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को बस पकड़ने के लिए 10 किलोमीटर दूर नाचनी पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हुपुली गांव के पास जमीन खिसकी तो एक पेड़ सड़क तक खिसक कर आ गया। छोटे वाहन तो आवाजाही कर पा रहे हैं लेकिन पेड़ की वजह से रोडवेज बस नाचनी से आगे नहीं बढ़ पा रही है। चालक के लिए 10 किलोमीटर पहले ही नाचनी में बस खड़ी करना मजबूरी बन गया है। ऐसे में यात्रियों को बस पकड़ने के लिए टैक्सी में अधिक किराया देकर नाचनी पहुंचना पड़ रहा है।
सड़क का निर्माण कर रही कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल ने नाप भूमि पर पेड़ होने से इसे हटाने से हाथ पीछे खींच लिए हैं। हुपुली की ग्राम प्रधान दीपा चुफाल ने कहा कि क्षेत्र में लगे शिविर में डीएम के समक्ष इस मामले को रखा गया था। लंबा समय बीतने के बाद भी पेड़ नहीं हटाया गया है इसकी मार क्षेत्र के लोग सह रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
हुपुली गांव के पास पेड़ के आने से सड़क का निर्माण कार्य बाधित हो रहा है। हुपुली के ग्रामीण पेड़ के नाप भूमि में होने का दावा कर रहे हैं। भूमिधर को इसे काटने के लिए अनुमति प्रशासन से लेनी पड़ेगी। - वैभव कांत, अवर अभियंता, ब्रिडकुल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें