फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप

Sun, 09 Aug 2026 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक रुक-रुक कर बारिश का दौर लगातार जारी है। इस बीच, बारिश के कारण टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर दो अलग-अलग स्थानों पर भारी मलबा आने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मार्ग बाधित होने से सीमांत गांवों के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की डेंजर जोन में तैनात टीम ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का कार्य शुरू किया। लगातार हो रही बारिश के कारण मलबा गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है, जिससे राहत व बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता बीएस पोखरिया ने बताया कि रविवार की सुबह बारिश होते ही टीजे रोड पर मलबा गिरने के लिए संवेदनशील किमी 15.05 समेत दो स्थानों पर यातायात में बाधा आई। करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित होने से चूका गांव के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम ने मलबा हटाया। बताया कि बारिश होते ही मलबा गिर रहा है। इधर, चूका क्षेत्र में एनएचपीसी की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। टीजे रोड पर मलबा गिरने से निर्माण सामग्री ले जाने में दिक्कत आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें