फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में व्यापार संघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 09 Jan 2026 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बेड़ीनाग में शपथ लेते नव निर्वाचित व्यापार संघ पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में नव निर्वाचित प्रांतीय व्यापार संघ का पुराना बाजार परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष जनक जोशी ने अध्यक्ष राजेश रावत, उपाध्यक्ष कमल खाती, महिला उपाध्यक्ष पायल खम्पा, महासचिव अमित सस्ते, उप सचिव भगवान कार्की, कोषाध्यक्ष गणेश सिंह रावत को पद ओर गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक फकीर राम टम्टा ने कहा कि बेड़ीनाग के व्यापार संघ ने व्यापारियों के उत्थान के साथ ही सामाजिक कार्य कर प्रदेश में नई पहचान बनाई है।
विज्ञापन

नव निर्वाचित अध्यक्ष रावत ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया जाएगा। संचालन दीपक कालाकोटी ने किया। यहां विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेम पंत, प्रदेश के पूर्व अनुसचिव करम राम, जिला मंत्री नवल किशोर रावल, प्रदीप पंत, कमलेश पंत, दीपक बोरा, पंकज कार्की, विक्रम सिंह धानिक, डॉ. शैलेश, जीवन रावत, महेश पंत, विनोद पाठक समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें