फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कारगिल युद्ध के वीर सैनिक खुशाल सिंह का निधन

Fri, 09 Jan 2026 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
 सूबेदार खुशाल सिंह बोथ्याल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कारगिल युद्ध के वीर योद्धा 7 कुमाऊं रेजीमेंट से सेवानिवृत्त सूबेदार खुशाल सिंह बोथ्याल (70) का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है। वह मूल रूप से मुनस्यारी के निवासी थे और वर्तमान में दौला में रहते थे। उनके निधन पर पूरे जिले में शोक है।
विज्ञापन

बोथ्याल वर्ष 1974 में सेना में भर्ती हुए थे। अपने गौरवपूर्ण सैन्य कार्यकाल के दौरान उन्होंने ऑपरेशन विजय (कारगिल युद्ध), ऑपरेशन पवन, ऑपरेशन रक्षक सहित अनेक महत्वपूर्ण सैन्य अभियानों में सहभागिता निभाई। वर्ष 2002 में वह सेवानिवृत्त हुए। उनके निधन पर पूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों ने दौला स्थित उनके आवास पर पहुंचकर तिरंगा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। संगठन की ओर से सूबेदार मेजर प्रहलाद सिंह बोहरा ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया। पार्थिव शरीर के मुनस्यारी पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन मदकोट के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सूबेदार मेजर दिवाकर बोहरा, श्याम विश्वकर्मा, शेर सिंह, ललित सिंह, भूपाल सिंह, भगवान सिंह, मंगल सिंह, पान सिंह शाही आदि पूर्व सैनिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें