फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन के लिए पहुंचने लगे सैलानी, पर्यटकों ने की खूबसूरती की सराहना

Sat, 30 Mar 2024 12:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ के दारमा घाटी के चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला ढाकर सड़क यातायात के लिए खुलने के बाद प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर को देखने के लिए यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन के लिए सैलानी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
पंचाचूली ग्लेशियर के दर्शन के लिए पहुंचने लगे सैलानी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दारमा घाटी के चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला ढाकर सड़क यातायात के लिए खुलने के बाद प्रसिद्ध पंचाचूली ग्लेशियर को देखने के लिए यात्रियों की आवाजाही शुरू हो गई है। ग्राम दांतू स्थित हिमालय ब्लू शिप होम स्टे संचालक संजय जंग, गुड्डू जंग और भूपेश जंग ने बताया कि सड़क खुलने के बाद कोलकाता,दिल्ली, राजस्थान के 20 यात्री अब तक पंचाचूली के दर्शन कर चुके हैं।

 

उन्होंने यात्रियों को पंचाचूली ग्लेशियर, दानवीरा जसूली शौक्यानी दताल और चरखा ह्या की जानकारी दी।

विज्ञापन

कोलकाता से आए यात्री डॉ. निरंजन और उनकी टीम ने पंचाचूली को विहंगम बताते हुए दारमा घाटी की खूबसूरती की सराहना की। कहा कि अगर शासन-प्रशासन दारमा घाटी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए तो यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हो सकता है।

 

ये पढ़ें- बाबा तरसेम सिंह: गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के बयान, हत्यारों ने चलाई थीं तीन गोलियां; जानें किसने क्या बोला


होम स्टे संचालकों का गांव पहुंचना शुरू
होम स्टे संचालक पानू दताल और महेश जंग ने बताया कि अभी सड़क से बर्फ पूरी तरह नहीं हटी है। ग्लेशियर पिघलकर सड़क पर आ रहे है। इससे कुछ घंटों के लिए सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। उन्होंने बीआरओ से जेसीबी उर्थिंग नामक जगह पर रखने का अनुरोध किया है। सड़क बंद होने से घाटी के गांव पहुंचने वाले होम स्टे संचालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें