फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईसाई समुदाय ने की मानव जाति के कल्याण की प्रार्थना

Fri, 29 Mar 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय स्थित स्थानीय मैथोडिस्ट चर्च में गुड फ़्राइ डे का पर्व मनाया गया। आज ही के दिन 2024 वर्ष पहले प्रभु ईसा मसीह को सलीब पर चढ़ाया गया था।
विज्ञापन

ईसाई समुदाय ने दोपहर 12 से तीन बजे तक प्रार्थना सभा कर उनके बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने प्रभु ईसा मसीह के सलीब से बोले गए अंतिम सात वचनों पर प्रकाश डाला। पादरी रेव विनय बटलर गवन ने मानव मात्र के कल्याण के लिए प्रभु ईसा के बलिदान को अभूतपूर्व बताते हुए संपूर्ण मानव जाति के कल्याण के लिए प्रार्थना की। यहां मालिनी फिलिप, अंजना दास, ममता सिंह, करुना, हेमांगी सिंह, डीसी लुईस आदि मौजूद रहे। संवाद
..............
फुलबारी चर्च में धूमधाम से मनाया गया गुड फ्राइडे

चंपावत/टनकपुर/बनबसा। जिला मुख्यालय के फुलवारी चर्च में गुड फ्राइडे पर आराधना की गई। पास्टर सुरेंद्र सिंह ने यीशु मसीह के बलिदान के बारे में बताया। ईसाई समुदाय के लोगो ने उपवास रखते हुए चर्च में विशेष प्रार्थना की। इस मौके पर यीशु मसीह की मृत्यु से पहले बोली गई सात बातों पर खास प्रकाश डाला गया। इस मौके पर चर्च के समस्त सदस्यों के अलावा योगेश सिंह, राजेश सिंह, आराधना सिंह, संजय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

टनकपुर में सेंट जेवियर चर्च में फादर चार्ल्स और बनबसा स्ट्रांग फार्म स्थित चर्च में जैक जाॅनसन ने प्रार्थना कराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में ईसाई धर्म के लोगों ने प्रतिभाग किया। बनबसा में क्लिफ्टन शिप्वे, युजिन जार्ज आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें