फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइडों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया

Tue, 13 Mar 2018 09:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते काम न मिलने से परेशान टूरिस्ट डेस्टीनेशन गाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पिछली सरकार ने टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइडों को प्रशिक्षण दिया, इनको बाकायदा लाइसेंस जारी किए गए, लेकिन अब तक पर्यटन विभाग ने इनकी भूमिका तय नहीं की है। इससे नाराज टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइडों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद डीएम को सौंपे ज्ञापन में इन लोगों ने कहा कि पर्यटन विभाग ने वर्ष 2017 में जिले के 42 युवाओं को टूरिस्ट डेस्टिनेशन गाइड का प्रशिक्षण दिया। इनमें पिथौरागढ़ के 13 और मुनस्यारी के 30 युवा हैं। गाइडों को जिले के पर्यटन स्थलों का गहन अध्ययन कराया गया। पर्यटन विभाग ने उन लोगों से गाइड के तौर पर काम लेने की बात कही थी। दिसंबर 2017 में उनको गाइड का प्रमाण पत्र जारी किया गया, लेकिन अब तक उन लोगों से गाइड का काम पर्यटन विभाग ने नहीं लिया है।

इन लोगों ने डीएम से मामले में हस्तक्षेप कर टूरिस्ट गाइडों को काम दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन में उमेश कुमार, मनीष कसनियाल, मनोज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, अमित पाठक, शीतल, भूपाल सिंह, संजय सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें