फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के डीजी ने की हौसला अफजाई

Tue, 13 Mar 2018 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गुंजी में जवानों से मुलाकात करते आईटीबीपी डीजी आरके पंचनंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईटीबीपी के महानिदेशक आरके पंचनंदा ने उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित अग्रिम गुंजी चौकी का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दौरे के बीच डीजी ने अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों से मुलाकात की और प्रतिकूल परिस्थितियों के बीच ड्यूटी के लिए हौसला अफजाई की।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ दौरे में बल के डीजी ने अग्रिम गुंजी चौकी में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सीमा क्षेत्र में अतिरिक्त सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए। हर छोटी घटना पर नजर रखने और स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखने को कहा। उन्होंने सूचना तंत्र की मजबूती के साथ ही गश्त व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। इस दौरान उन्होंने जवानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानी। इसके बाद जाजरदेवल स्थित 14वीं वाहिनी का दौरा किया।

वाहिनी में सैनिक सम्मेलन में अनुशासन और मेहनत पर जोर दिया। उन्होंने सेनानियों को फिट रहने के लिए रोजाना शारीरिक अभ्यास करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पूर्वी फ्रंटियर के डीजी पुनीत रस्तोगी, डीजी प्रशिक्षण व कार्य नवीन अरोड़ा, उप महानिरीक्षक एपीएस निंबाडिया, अजय पाल सिंह, अशोक कुमार टम्टा, सुभाष चंद्र, महेंद्र प्रताप आदि अधिकारी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें