फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, अफरातफरी मची

Tue, 17 Feb 2026 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद खोजी कुत्तों के सहारे सर्च अ​भियान चल
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीताल, रामनगर, हल्द्वानी और गढ़वाल में उत्तरकाशी की जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद अब पिथौरागढ़ जिला कोर्ट को इसी तरह की धमकी मिली है। दोपहर में आई ई-मेल में जिला कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद न्यायालय प्रबंधन में अफरातफरी मच गई। बम स्क्वायड, एसओजी, पुलिस और साइबर सेल ने जिला कोर्ट में सर्च अभियान चलाया। खोजी कुत्तों के सहारे कोर्ट का हर कोना छाना गया लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। धमकी मिलने के बाद जिला कोर्ट में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन

दरअसल, मंगलवार को जिला कोर्ट में उत्तराखंड बार काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान होने से यहां काफी भीड़ रही। दोपहर में अचानक जिला जज की आधिकारिक मेल आईडी पर धमकी भरा ई-मेल मिला। मेल में कोर्ट को आरडीएक्स से उड़ाने की बात कही गई थी। मेल मिलते ही जिला कोर्ट में मतदान के बीच अफरातफरी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही साइबर सेल, एसओजी और पुलिस की टीम डॉग स्क्वायड के साथ जिला कोर्ट पहुंची। कोर्ट का कोना-कोना छान मारा गया। खोजी कुत्तों के सहारे पूरे परिसर में सर्च अभियान चला। टीम को कोई भी संदिग्ध वस्तु कोर्ट परिसर में नहीं मिली। हालांकि एहतियातन यहां 10 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग मेल आईडी से भेजा जा रही है ई-मेल
पुलिस के मुताबिक, प्रदेश के कई न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पूर्व की तरह ई-मेल के अंत में लिट्टे पाकिस्तान आईएसआई लिखा गया है। प्राथमिक जांच में सामने आया कि सभी ई-मेल अलग-अलग आईडी से भेजी गई हैं। ऐसे में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के लिए ई-मेल करने वालों तक पहुंचना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि साइबर सेल ने मेल आईडी की जांच कर ऐसा करने वालों तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
कोट
पिथौरागढ़ जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिली थी। कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। फिलहाल कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। - केएस रावत, सीओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें