फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: कुमाऊं में हवाई सेवा पर लग गया ब्रेक

Sun, 12 May 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ /चंपावत। चुनाव और चारधाम यात्रा शुरू होने के बीच पहाड़ में हवाई सेवा पर ब्रेक लग चुका है। पिथौरागढ़ से पंतनगर और देहरादून को चलने वाली विमान सेवा दृश्यता कम होने का कारण बताते हुए बंद कर दी गई। इसके बाद पिथौरागढ़, मुनस्यारी और चंपावत के लिए चलने वाली हेलीकाॅप्टर सेवा भी बंद हो गई। अब यात्रियों और पर्यटकों के पास सड़क मार्ग से पहुंचने का विकल्प ही बचा है।
विज्ञापन

मार्च-2020 में विमान के रनवे में फिसलने और फिर कोरोना के कारण यह सेवा चार साल बंद रही। जनता की मांग को देखते हुए 29 जनवरी 2024 से 19 सीटर विमान सेवा शुरू की गई। इस विमान के संचालन के बाद लोग पंतनगर और देहरादून के लिए हवाई मार्ग से आवागमन कर रहे थे। लोगों को सड़क मार्ग से घंटों धक्के खाने से छुटकारा मिला था लेकिन एक मई से विमान सेवा बंद है।
ऐसे में जो दूरी महज एक घंटे में पूरी हो रही थी उसके लिए अब फिर से लोगों को सड़क मार्ग से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जनमंच के संयोजक भगवान रावत कहते हैं कि पिथौरागढ़ के लोग पिछले तीन दशकों से नियमित विमान सेवा शुरू होने की उम्मीद लगा रहे थे। इस बार भी विमान सेवा के अनियमित होने से सभी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर सेवा पर लगा ग्रहण

पिथौरागढ़/चंपावत। सरकार ने लोगाें की सुविधा के लिए पिथौरागढ़ के साथ ही हल्द्वानी के गौलापार से जिले के सीमांत मुनस्यारी विकासखंड मुख्यालय और चंपावत के लिए भी 22 फरवरी को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की थी। यह सेवा दिन में दो बार थी, जिससे यात्रियों के पास आवागमन का विकल्प रहे। इसमें कुछ समय में ही लोग अधिक सुविधा से अपनी मंजिल पर पहुंच रहे थे।
इस सेवा का संचालन हेरिटेज एविएशन कर रहा था। विमान के साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा भी अब बंद हो गई है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार हेलीकॉप्टर मेंटीनेंस के चलते 10 मई से 20 जून तक यह सेवा बंद की गई है। इसी तरह चंपावत में 10 मई से 20 जून तक हेली सेवा बंद रखने का निर्णय लिया है। स्थानीय प्रशासन को हवाई सेवा किस कारणों से बंद की गई, इसकी जानकारी नहीं दी है।
दृश्यता कम होने से बंद हुई विमान सेवा

पिथौरागढ़। फ्लाई बिग कंपनी के अधिकारियों के अनुसार नैनीसैनी एयरपोर्ट के लिए धुंध के कारण दृश्यता कम होने से विमान सेवा बंद की गई थी। अब बारिश के बाद धुंध छंट गई है लेकिन विमान कब आएगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें