बंगापानी (पिथौरागढ़)। सेरा-सिरतोला में आयोजित रामलीला मंचन और महोत्सव के चौथे दिन भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय और संवादों से रामायण के विभिन्न पात्रों को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
रामलीला मंचन की चतुर्थ रात्रि को मुख्य रूप से राम-सीता स्वयंवर, मंथरा-कैकेयी संवाद, दशरथ-कैकेयी संवाद, राम-सीता संवाद, राम-लक्ष्मण संवाद व राम के वन गमन की तैयारी के भावपूर्ण प्रसंगों का मंचन हुआ। इस प्रसंगों से दर्शक काफी भावुक नजर आए। रामलीला कमेटी पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी देर रात तक रामलीला देखने जुटे रहे। संवाद