फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस की गाड़ी भेजने वाले को वोट मिलेगा

Sun, 05 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
रसोईगैस की गाड़ी और पेयजल योजना की मांग करते तायल गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तायल बमडोली के लोगों ने ठीक चुनाव के समय अपना मुद्दा दावेदारों के सामने रखा है। इस बार गांव की महिलाओं और अन्य वोटरों ने प्रत्याशियों के सामने यह शर्त रखी है कि जो दावेदार गांव तक रसोईगैस का वाहन पहुंचाएगा और पेयजल की व्यवस्था करेगा, उसी को वोट दिया जाएगा। गांव में कुल 250 वोटर हैं।
विज्ञापन


देवलथल से बमडोली तक रोड तो बनी है, लेकिन रसोईगैस का वाहन गांव तक नहीं जाता। लोगों को बुंगाछीना जाकर रसोईगैस का सिलेंडर भराना पड़ता है। वहां से सिलेंडर घर तक पहुंचाने में 100 रुपए भाड़ा देना पड़ता है। इस तरह उनको एक सिलेंडर 750 रुपए का पड़ता है। गांव के लिए 70 साल पहले पेयजल की योजना बनी थी, लेकिन वह भी जर्जर हालत में है। गर्मियों में गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मचता है। तायल गांव के लोगों ने इस बाबत बैठक की। कहा कि गांव की समस्याओं के समाधान की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप तो खूब हो रहे हैं, लेकिन जन समस्याओं के निस्तारण की बात नहीं हो रही है।

इस बार भी चुनाव में वोट डालने के बाद ठगे जाने की पूरी आशंका है। गांव की कमला देवी, चंद्रकला देवी, गीता लोहिया, तारा देवी, मुन्नी देवी, जयंती देवी, भागीरथी देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, गंगा देवी, सरस्वती देवी, रमेश लोहिया, मनोज कुमार, शेर बहादुर, दीपक कुमार, कमल कुमार आदि ने कहा कि इस बार प्रत्याशियों के सामने वह अपनी शर्त रखेंगे। जो प्रत्याशी लिखित में समस्या हल करने का आश्वासन देगा उसी को वोट दिया जाएगा। गांव के लोग किसी पार्टी और प्रत्याशी के प्रभाव में आने वाले नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें