फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलकोट और मुवानी ने जीते मैच

Sun, 05 Feb 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में रनों के लिए दौड़ते बल्लेबाज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ सोसायटी थल की ओर से आयोजित उन्मुक्त चंद राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बेलकोट और मुवानी की टीमों ने मैच जीते। रविवार को पहला मुकाबला बेलकोट ए और क्रिकेट क्लब चौबाटी के बीच हुआ। बेलकोट ने 12 ओवर में 6 विकेट पर 133 रन बनाए। विजय ने 28 रन बनाए। हीरा और विक्की ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में चौबाटी की टीम 10 ओवर में ही 80 रन बनाकर आउट हो गई। ललित ने 16 रन बनाए। विजय ने 4 विकेट लिए। अंपायरिंग नीरज जोशी, भगवान चंद और कमेंट्री नीरज भट्ट ने की।
विज्ञापन


दूसरा मुकाबला आमथल और मुवानी के बीच हुआ। आमथल ने 12 ओवर में 101 रन बनाए। अनिल ने 39 रन बनाए। खड़क, महेश और गुमान ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में मुवानी की टीम ने 3 विकेट खोकर मैच जीत लिया। अनिल ने 18 रन बनाए। दीपेश, हिमांशु और जगदीश ने दो-दो विकेट लिए। अंपायर शैलेंद्र बृजवाल, प्रदीप मेहता और स्कोरर अंशु लोहनी थे। कमेंट्री रिंकू ने की।

डीडीहाट और पिथौरागढ़ का फाइनल आज
अस्कोट (पिथौरागढ़)। युवक मंगल दल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में डीडीहाट ने नारायणनगर को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। आईटीआई के खेल मैदान में सेमीफाइनल मुकाबला डीडीहाट और नारायणनगर के बीच हुआ। नारायणनगर ने 15 ओवर में 75 रन बनाए। राजू ने 23 रन बनाए। रवि ने 3 विकेट लिए। जवाब में डीडीहाट ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर मैच जीत लिया। नितिन ने 31 रन बनाए। धरम ने 3 विकेट लिए। अंपायर महेंद्र जेठी, दीपक और स्कोरर रवि धामी थे। कमेंट्री बॉबी ने की। युवक मंगल दल के अध्यक्ष विकास भंडारी ने बताया कि फाइनल मुकाबला 6 फरवरी को पिथौरागढ़ और डीडीहाट के बीच होगा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगेश पाल, तनुज पाल, शुभम भंडारी, वीरजंग पाल, महेश पाल आदि सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें