पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने कुछ दिन पूर्व में हुई चोरी का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने चोरी के पैसों से खरीदा गया आई फोन बरामद किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
पिथौरागढ़ नगर के गांधी चौक स्थित सब्जी की दुकान से 25 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी उड़ा ली थी। मोहम्मद अजमल की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 305 /331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एचएचओ कोतवाली पिथौरागढ़ सतवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 35 सीसीटीवी कैमरों को देखा। सीसीटीवी कैमरे देखने के बाद चोरी में लिप्त आरोपी की पहचान कर ली गई है।
जांच में पता चला कि चोरी की धनराशि से दो मोबाइल और एक आईफोन खरीदा। इसमें से उसके 57 हजार रुपये का एक आईफोन अपने दोस्त को दिया था। पुलिस ने फोन बरामद कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी परवेज अली ने बताया कि चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर प्रयास किए जा रहे हैं ।