फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पचपकरिया बमनपुरी रामलीला का हुआ परायण

Thu, 05 Nov 2026 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पचपकरिया बमनपुरी में मां पूर्णागिरि आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से दस दिनों तक चली रामलीला मंचन का बृहस्पतिवार को हवन यज्ञ के साथ परायण कर दिया गया। पूजा-अर्चना पं. सुमित कृष्ण तिवारी ने की। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व बुधवार रात्रि अहिरावण, रावण वध के बाद राम भरत मिलाप, भगवान राम का राजतिलक तक की लीला का मंचन दिखाया गया। राम का पात्र अमित कापड़ी, लक्ष्मण का ध्रुव पाल, भरत का कार्तिक, शत्रुघ्न का निखिल, सीता का नीरज जोशी, रावण का जसवंत बसेड़ा, अहिरावण का प्रदीप लारा, विभीषण का जनार्दन पाटनी ने निभाया। मंचन निर्देशन चंचल राम ने किया। हारमोनियम पर गोविंद राम और तबले पर फकीर राम ने संगत दी। कमेटी अध्यक्ष शंकर सिंह भंडारी, सचिव दंद्र सिंह बिष्ट, ने सभी पात्रों, पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा दर्शकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें