फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: फागपुर रामलीला में हुआ लंका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्राम फागपुर में हनुमान का लंका में प्रवेश से लेकर अंगद को लंका भेजने तक की लीला का मंचन किया गया। बुधवार रात लीला का शुभारंभ कैप्टन अमर सिंह, मुकेश जोशी, गिरीश गहतोड़ी, जतिन देउपा और मनोज कश्यप ने किया।
विज्ञापन


लीला में हनुमान का लंका में प्रवेश, अशोक वाटिका में सीता से मिलना, अक्षय कुमार का वध, हनुमान और मेघनाथ युद्ध, हनुमान का लंका दहन करना, अंगद को युवराज बना लंका भेजने तक की लीला का मंचन हुआ। राम का पात्र कर्ष, लक्ष्मण का दर्शन, सीता का आरुषी, हनुमान का आशीष, सुग्रीव का कबीर, रावण का वैभव मुरारी, मंदोदरी का हनी, मेघनाथ का मुकुल, जामवंत का अमित ने निभाया। व्यास महेश मुरारी ने मंचन व्याख्या की। हारमोनियम पर मनवर सिंह और तबले पर जगदीश सिंह ने संगत दी। पात्रों का शृंगार रमेश भारती ने किया। वहां प्रधान गीता देवी, बीडीसी सदस्य लक्ष्मी देवी, सुनीता मुरारी, राधा देवी, हेमा कालाकोटी आदि थे। कमेटी अध्यक्ष मनोज कालाकोटी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान उपाध्यक्ष कैप्टन गोविंद मेहरा, लक्ष्मण राम, कल्याण राम, हेमंत प्रसाद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें